Mahakal Mandir News

उज्जैन में चलती कार में लटककर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लगाया 5 हजार रुपये का फाइन


युवक चलती कार से बाहर लटक रहे थे, जिससे उनकी जान के साथ राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में थी।

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 11:25:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 11:35:18 AM (IST)

उज्जैन में चलती कार में लटककर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लगाया 5 हजार रुपये का फाइन
कार से स्टंट करते युवक और तीसरी तस्वीर में पुलिस का चालान दिखाता युवक।

HighLights

  1. उज्जैन में चलती कार से बाहर लटककर स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया
  2. कोठी रोड पर कुछ युवकों का खतरनाक स्टंट करते वीडियो ट्रैफिक पुलिस को मिला
  3. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चलती कार से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक हेल्पलाइन पर प्राप्त वीडियो के आधार पर माधवनगर पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पुलिस के अनुसार ट्रैफिक हेल्पलाइन पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें कोठी रोड क्षेत्र में कुछ युवक चलती कार से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे थे। स्टंट के दौरान न केवल उनकी जान जोखिम में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने तत्काल जांच शुरू कराई। जांच में कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 2255 के चालक सूरज पुत्र दौलतराम गोंदिया निवासी भेरूनाला के रूप में पहचान हुई।

ऑटो से एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो गिरफ्तार

नीलगंगा पुलिस ने ऑटो में एमडी ड्रग्स की खेप लेकर घूम रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 112.35 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त आटो जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो युवक आटो क्रमांक एमपी-13 आर-5205 में सवार होकर सांवराखेड़ी क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के आसपास एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नीलगंगा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध आटो को रोक लिया।

संगठित तस्करी से जोड़कर जांच कर रही पुलिस

तलाशी लेने पर आरोपितों के पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शादाब पुत्र शेरू खान उम्र 29 वर्ष और दाऊद पुत्र हमीद खान उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी बेगमपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 112.35 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। जब्त मादक पदार्थ की मात्रा को देखते हुए पुलिस इस मामले को संगठित तस्करी से जोड़कर भी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों से ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई चेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों और नेटवर्क की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्षिप्रा नहीं शिप्रा लिखा जाएगा सरकारी दस्तावेजों में नदी का नाम, यजुर्वेद और कालिदास के रेफरेंस से सामने आया सही नाम



Source link

Exit mobile version