Mahakal Mandir News

उज्जैन में इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्री का विदेशी करंसी से भरा बैग चोरी, अमेरिकन डॉलर, यूरो, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी ले गए


इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक यात्री का विदेशी करंसी से भरा बैग चोरी हो गया। युवक मथुरा से इंदौर की यात्रा कर रहा था। उसके बैग में अमेरिकन डॉलर, यूरो, पासप …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 11:14:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 11:14:59 AM (IST)

उज्जैन में इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्री का विदेशी करंसी से भरा बैग चोरी, अमेरिकन डॉलर, यूरो, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी ले गए
ट्रेन में चोरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मथुरा से इंदौर तक की यात्रा कर रहा था युवक
  2. 50 यूरोप की करंसी यूरो व पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे
  3. जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 305(सी) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक यात्री का विदेशी करंसी से भरा बैग चोरी हो गया। युवक मथुरा से इंदौर की यात्रा कर रहा था। उसके बैग में अमेरिकन डॉलर, यूरो, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। मामले में उज्जैन जीआरपी ने केस दर्ज किया है। इसी प्रकार अन्य दो ट्रेनों में दो यात्रियों के मोबाइल चोरी हुए हैं।

जीआरपी ने बताया कि शिवसिंह पुत्र अमरसिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम नसरतपुर कासगंज उत्तर प्रदेश ने पुलिस को शिकायत की है कि वह 2 जून की रात को ट्रेन संख्या 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में रेलवे स्टेशन मथुरा से इंदौर जा रहा था। यात्रा के दौरान युवक अपना बैग रैक पर रख कर सो गया था।

उज्जैन स्टेशन से ट्रेन चलने पर उसका बैग गायब हो गया था। जिसमें 200 अमेरिकन डॉलर, 50 यूरोप की करंसी यूरो व पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 305(सी) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

मालवा एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी

इसी प्रकार संजय पुत्र अखिलेश तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी जागेश्वरी कालोनी बीना सागर ने शिकायत की है कि वह बुधवार को ट्रेन संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस के कोच एस-1 में मां व भाई के साथ बीना से इंदौर की यात्रा कर रहा था। ट्रेन में तिवारी की नींद लग गई थी। नींद खुलने पर उसका मोबाइल नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति ने उसे चोरी कर दिया।



Source link

Exit mobile version