बड़नगर में शुक्रवार सुबह अनाज खरीदी को लेकर व्यापारियों में जमकर लात-घूंसे चले। इसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। …और पढ़ें

HighLights
- अनाज खरीदी को लेकर व्यापारियों में विवाद
- मारपीट में घायल व्यापारी की मौत
- पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बड़नगर में शुक्रवार सुबह अनाज खरीदी को लेकर व्यापारियों में जमकर लात-घूंसे चले। इसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, मगर इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने क्या कहा
टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू पुत्र सौभागमल लोढ़ा उम्र 65 साल निवासी व्यास कालोनी बडनगर अनाज कारोबारी थे। उनकी तुलसी वेयर हाउस के समीप अनाज की दुकान है। जहां समीप ही नीलेश शाह व उसका पुत्र आदर्श निवासी ग्राम पलदूना इंगोरिया की भी अनाज की दुकान है।
दोनो पक्षों में झगडा
शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे ग्राहक से अनाज खरीदने की बात को लेकर दोनो पक्षों में झगडा हो गया था। जिसको लेकर नीलेश शाह व आदर्श ने राजेंद्र कुमार पर हमला कर दिया था। दोनों पिता-पुत्र ने राजेंद्र को जमकर लात-घूंसों से पीट दिया था। जिससे उसके सीने में गंभीर चोट लग गई और वह जमीन पर गिरकर बेहाेश हो गया था।
लोगों ने राजेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी। हत्या की जानकारी लगते ही कारोबारी आक्रोशित हो गए।
पैनल से शव का पोस्टमार्टम
पुलिस ने डाक्टरों की पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- भोपाल के इन 45 इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट