Mahakal Mandir News

उज्जैन के माधव क्लब में हाई प्रोफाइल विवाद, पूर्व होटल संचालक और प्रॉपर्टी कारोबारी के बीच मारपीट


उज्जैन पुलिस के अनुसार शेखर श्रीवास व नरेश वासवानी दोनों ही माधव क्लब आते-जाते हैं। मंगलवार शाम को दोनों के आमना-सामना होने के बाद हुए विवाद में मारपी…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:15:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:25:53 AM (IST)

उज्जैन के माधव क्लब में हाई प्रोफाइल विवाद, पूर्व होटल संचालक और प्रॉपर्टी कारोबारी के बीच मारपीट
उज्जैन के माधव क्लब में हुए विवाद के बाद मिली शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच।

HighLights

  1. पुलिस ने श्रीवास की शिकायत पर नरेश के खिलाफ दर्ज किया केस
  2. मारपीट में शेखर श्रीवास के चेहरे पर चोट आई है, पुलिस ने जांच करवाई
  3. पुरानी रंजिश के चलते घूरने की बात पर विवाद और मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। माधव क्लब में मंगलवार शाम दूध डेयरी संचालक व प्रापर्टी कारोबारी नरेश वासवानी और पूर्व होटल संचालक शेखर श्रीवास के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन और होटल से जुड़े मामले को लेकर विवाद चला आ रहा है।

मंगलवार को दोनों आमने-सामने हुए तो घूरने की बात पर विवाद शुरू हुआ और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों घायल हुए हैं। नीलगंगा पुलिस ने शेखर श्रीवास की शिकायत पर नरेश वासवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं नरेश वासवानी माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है।

पुलिस के अनुसार शेखर श्रीवास निवासी सुदामा नगर व नरेश वासवानी निवासी गीता कॉलोनी दोनों ही माधव क्लब आते-जाते हैं। मंगलवार शाम को दोनों के आमना-सामना होने के बाद हुए विवाद में मारपीट हो गई। शेखर श्रीवास के चेहरे पर चोट आई है।

पुलिस ने उनका चरक अस्पताल में मेडिकल करवाया है। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते घूरने की बात पर विवाद और मारपीट होना सामने आया है। फिलहाल एक पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।



Source link

Exit mobile version