Site icon Mahakal Mandir News

अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO के खिलाफ केस दर्ज, MP के नागदा को पानी की समस्या से जूझता गांव बताने पर विवाद


कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्च …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 09:02:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 09:02:38 PM (IST)

अभिनेता अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कौन बनेगा करोड़पति में नागदा का अपमान
  2. नागदा शहर की छवि खराब करने का आरोप
  3. अमिताभ बच्चन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरु

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

अमिताभ बच्चन और सोनी नेटवर्क के खिलाफ परिवाद स्वीकार

मामले में न्यायालय ने अमिताभ बच्चन व सोनी नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है। केस इन्फार्मेशन सिस्टम (सीआइएस) में दर्ज करने व संबंधित थाने से प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई नौ अप्रैल को निर्धारित की गई है।



Source link

Exit mobile version