ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। …और पढ़ें
HighLights
- अक्षय कुमार ने किए किए महाकाल दर्शन।
- नंदीजी के कान में मांगी मन की मुराद।
- एक्टर्स का समिति की ओर से सम्मान किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।
उन्होंने नंदीजी के कान में मन की मुराद मांगी। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। पिछले कुछ समय से महाकाल के दरबार में फिल्म और खेल जगत की हस्तियों के शीश नवाने का सिलसिला जारी है।
कड़ी सुरक्षा के बीच किए भगवान महाकाल के दर्शन
बुधवार सुबह 6 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ मंदिर पहुंचे। तीनों ने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल को शीश नवाया। पश्चात नंदी मंडपम में आकर नंदीजी के कानों में मन की मुराद मांगी।
मंदिर से बाहर निकलने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोग उनके साथ सेल्फी व फोटो लेना चाहते थे लेकिन उन्हें कलाकारों के अभिवादन से ही संतोष करना पड़ा।
महाकाल के प्रति अक्षय कुमार की अगाध श्रद्धा
अक्षय कुमार समय-समय पर महाकाल दर्शन करने आते रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग भी महाकाल मंदिर परिसर में ही की थी। उनकी महाकाल के प्रति अगाध श्रद्धा है।

